उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार के बीच महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की अपर सचिव आराधना पटनायक की उपस्थिति में समझौते का संपादन किया। इस समझौते के तहत प्रधानमंत्री निधि के माध्यम से उत्तराखंड को 4 एमआरआई (MRI) मशीनें, 5 डिजिटल मैमोग्राफी (DBT) मशीनें तथा 75 एआई सक्षम पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
इन अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के मिलने से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जांच सुविधाएं और अधिक सुलभ व प्रभावी होंगी। विशेष रूप से दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड के मिशन निदेशक संदीप तिवारी भी उपस्थित रहे।

Editor

