भारत सरकार ने 54 और मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन, यूजर्स का डेटा भेज रहे थे चीन !!

भारत सरकार ने 54 और मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन !!

नए प्रतिबंध में चीनी ऐप्स भी शामिल हैं। ये प्रतिबंध भारत की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता को खतरे का हवाला देते हुए लगाए गए हैं।

नए प्रतिबंध में पहले प्रतिबंधित ऐप्स भी शामिल हैं, लेकिन क्लोन के रूप में फिर से सामने आए हैं। 2020 के बाद से कुल 270 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद 2022 में सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए ऐप्स का यह पहला लॉट है।

आईटी कानून की धारा 69-ए के तहत इन ऐप को प्रतिबंधित किया गया है।

यूजर्स का डेटा भेज रहे थे चीन

सूत्रों की मानें सरकार ने उन ऐप्स को भी बैन किया है, जो पहले बैन किए गए ऐप्स के क्लोन थे। यानी ये ऐप्स नाम बदलकर वापस भारत में रिलॉन्च किए गए थे। इनमें से ज्यादातर ऐप्स या तो संदिग्ध सॉफ्टवेयर पर काम कर रहे थे या वह यूजर्स की जानकारी के बिना उनका डेटा सीधे चीन भेज रहे थे। इस तरह के ऐप्स पर रोक लगाने के लिए सरकार पहले भी कई ऐप्स को बैन करने का आदेश दे चुकी है।

बैन किए गए ऐप्स को Google Play Store और App Store से हटा लिया गया है।