शासन ने इस PCS अधिकारी सहित 3 अधिकारियों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, 2 अपर सचिवों को मिले नए विभाग !!

उत्तराखंड शासन ने तीन अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) में महाप्रबंधक (GM) की जिम्मेदारी संभाल रहीं PCS अधिकारी कुसुम चौहान भी शामिल हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार कुसुम चौहान को GMVN के GM पद के साथ विहित प्राधिकारी, राज्य संपत्ति विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, हाल ही में अपर सचिव पद पर पदोन्नत हुए दो सचिवालय सेवा के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सुरेंद्र रावत को अपर सचिव, खनन के साथ अपर सचिव, सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में नंदन सिंह डुंगरियाल को सचिव, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की जिम्मेदारी के साथ अब अपर सचिव, संस्कृति का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।