उत्तराखंड शासन में तैनात सचिव सी. रविशंकर (IAS-2009) को शासन ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें उनके वर्तमान पदभार के साथ सचिव, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सी. रविशंकर वर्तमान में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु के अधीन सचिव, वन विभाग एवं स्वतंत्र रूप से कौशल विकास व सेवायोजन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें इसी व्यवस्था के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है।


Editor

