प्रदेश में युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था के तहत रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भर्ती प्रक्रियाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा-2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होते ही सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। शासन स्तर पर त्वरित भर्ती और समयबद्ध परीक्षा परिणाम के संकल्प का असर धरातल पर साफ दिखाई दे रहा है।
मेहनत और प्रतिभा का सम्मान
प्रदेश सरकार द्वारा कड़े नकलरोधी कानून लागू किए जाने के बाद से भर्ती परीक्षाओं में लगातार पारदर्शिता और गति देखने को मिल रही है। हर सप्ताह विभिन्न संवर्गों के परीक्षा परिणाम समयबद्ध ढंग से जारी किए जा रहे हैं, जिससे वर्षों से तैयारी कर रहे होनहार और मेहनती युवाओं का भरोसा व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है।
अपर निजी सचिव पद पर चयनित युवाओं को जल्द ही संबंधित विभागों में नियुक्ति पत्र सौंपकर पदभार ग्रहण कराया जाएगा। सचिवालय और आयोग को नए कार्मिक मिलने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी तेजी और दक्षता आएगी।




Editor

