RTO दफ्तर में कल से फिर बनने शुरू होंगे ड्राइविंग लाइसेन्स !!

अगर आप लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रहे हैं तो आपको ज्यादा इंतजार करने की अब जरूरत नहीं है। कल यानी शुक्रवार से आरटीओ प्रशासन DL व अन्य सेवाओं के लिए नये स्लॉट खोलने जा रहा है।

शुक्रवार से रोजाना 50 स्लॉट बुक हो पाएंगे। स्लॉट बुक करने के बाद आरटीओ में डीएल बनाए जाएंगे।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की व्यवस्था रहेगी

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए इस वेबसाइट http://rtodoon.in पर करें अप्लाई।

इन सभी निम्नलिखित सेवाओं के लिए भी बुक करवाना पड़ेगा आपको अपॉइंटमेंट स्लॉट।

आरटीओ दफ्तर में किसी भी काम के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की व्यवस्था चल रही है। दफ्तर के अंदर प्रवेश करने से पहले अप्वाइंटमेंट लेना जरूरी है। यह व्यवस्था अभी आगे भी जारी रहेगी। कोरोना संकट कम होने के बाद इस व्यवस्था को खत्म करने की तैयारी है।