साइबर क्राइम सैल देहरादून ने करीब 10 लाख की कीमत के खोए हुए 70 मोबाइल फोन स्वामियों को किए सुपुर्द !!

माह जनवरी 2022 में साइबर क्राइम सैल जनपद देहरादून को मोबाइल खोने के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही कर रू0 10,56,000/- (दस लाख छप्पन हजार) की कीमत के 70 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को किये सुपुर्द !!

जनपद देहरादून मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून द्वारा खोये गये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु सर्विलांस के माध्यम से, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से जनपद देहरादून से खोये गये कुल 70 स्मार्ट मोबाईल फोन बरामद किये गये। बरामद किये गये मोबाइलों को आज उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

अपने खोये हुऐ मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

पुलिस टीम :-

1- श्री नीरज सेमवाल – पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन
2- श्री सतबीर बिष्ट- प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सैल
3- उ0नि0 प्रमोद खुगशाल- साइबर क्राइम सैल
4- उ0नि0 शिल्पा सैनी- साइबर क्राइम सैल
5- कानि0 नवनीत सिंह रावत- साइबर क्राइम सैल
6- कानि0 हरीश जोशी- साइबर क्राइम सैल
7- कानि0 प्रदीप चौहान- साइबर क्राइम सैल
8- कानि0 यादव सिंह- साइबर क्राइम सैल
9- म0का0 ज्योति आर्य- साइबर क्राइम सैल
10- म0का0 रचना निराला- साइबर क्राइम सैल