पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री की पुलिस अधिकारियों संग बैठक हुई खत्म !!

पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री की पुलिस अधिकारियों संग बैठक हुई खत्म !!

मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये यह निर्देश –


1- विभाग में कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकरियों की भी जबावदेही तय की
जायेगी।


2- उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम-2018 को और सख्त बनाया जायेगा।


3- बाहरी राज्यों से उत्तराखण्ड में आने वाले लोगों के सत्यापन (Verification) की प्रक्रिया को और सुदृढ़ किया जायेगा ।


4- पीएसी कर्मचारियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु ट्रकों के बजाय बसें उपलब्ध करायी जायेंगी।


5- पुलिस के वाहनों एवं भवनों में भी सुधार किया जायेगा।


6- पुलिस में खेल कोटे की भर्ती शीघ्र शुरु की जायेगी।


7- पुलिस की शासन में लम्बित समस्त नियमावलियों को शीघ्र स्वीकृत किया जायेगा।


8- इनामी अपराधियों हेतु उ0प्र0 की तर्ज पर पुरस्कार राशि बढ़ायी जायेगी।


9- पुलिस कमर्मचारियों के रु04600/-ग्रेड -पे के सम्बन्ध में सरकार संवेदनशील है और इस सम्बन्ध में कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। इसमें शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।


10- उत्तराखण्ड में शीघ्र ही एण्टी ड्रग पॉलिसी बनायी जायेगी।


प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के दो ऐप ’’गौरा शक्ति एवं पब्लिक आई-ऐप’’ का शुभारम्भ किया गया है। गौरा शक्ति ऐप से महिलाओं को किसी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जायेगी।

पब्लिक आई-ऐप से जनता किसी भी अपराध एवं घटना की जानकारी फोटो, विडियों एवं टैक्स्ट के माध्यम से सम्बन्धित जनपद एवं डायल 112 को अवगत करा सकेंगे।


अभियोगों की विवेचना में गुणात्मक सुधार तथा सफल अनावरण हेतु Smart Evidence Collecting Tool Kit Tablet विवेचकों को वितरित किये गये इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिये जाने हेतु गंगोत्री-I पर्वत समिट करने जा रहे एसडीआरएफ के पर्वतारोहण दल को मा0 मुख्यमंत्री द्वारा Flag off किया गया !!