राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की यह घोषणाएं !!

उत्तराखंड के 22वें स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।

परेड की सलामी राज्यपाल ले.ज. (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई अहम घोषणाएं की।

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की घोषणाएं

◆ राज्य आंदोलन कारियों की पेंशन में वृद्धि, 3100 से बढ़ाकर 4500 रुपये

◆ हर जिले में एक महिला छात्रावास

◆ 11 से 18 साल की छात्राओं के लिए निशुल्क स्वास्थय जांच व 104 पर निःशुल्क परामर्श

◆ देहरादून व हल्द्वानी में नशामुक्ति केंद्र की स्थापना

◆ खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल नीति 2021 जल्द