इस आदेश के बाद अब स्वास्थ्य विभाग सहित इस विभाग को मिलेगा नया सचिव, यह है वजह

उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी सचिन कुर्वे को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। DOPT की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें पांच वर्षों के लिए यह नियुक्ति दी गई है।

सचिन कुर्वे वर्तमान में उत्तराखंड शासन में स्वस्थ्य, स्वास्थ्य शिक्षा एवं उड्डयन जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके केंद्र प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद अब राज्य सरकार में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग सहित उड्डयन विभाग को जल्द नया सचिव मिल सकता है।