ACC ने इस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाई, एक वर्ष और उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत रहेगा यह अधिकारी !!

उत्तराखंड में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 1992 बैच के अधिकारी राज कुमार नेगी की प्रतिनियुक्ति अवधि को केंद्र सरकार ने एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (ACC) ने गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा भेजे गए सेवा विस्तार प्रस्ताव पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है।

बता दें कि राजेन्द्र कुमार नेगी अभी उत्तराखंड में DIG RTC (रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कॉलेज) व ACEO USDMA (आपदा आपरेशन) की जिम्मेदारी देख रहे हैं।