उत्तराखंड कैडर के 2015 बैच के IAS अधिकारी हिमांशु खुराना को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से 9 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, उन्हें केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत दिल्ली स्थित कैबिनेट सचिवालय में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है।
आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। उत्तराखंड के मुख्य सचिव को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वह नई जिम्मेदारी संभाल सकें। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा, अन्यथा केंद्रीय स्टाफिंग योजना से वंचित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।


