उत्तराखंड कैडर का यह IPS अधिकारी संभालेगा लेह-लद्दाख की सरहद व कश्मीर व पंजाब के सेक्टर की कमान, आदेश हुए जारी !!

उत्तराखंड कैडर के 2007 बैच के IPS अधिकारी जमेजय खंडूरी को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानिदेशालय, ITBP की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें महानिरीक्षक (फ्रंटियर) के पद पर तैनात किया गया है।

आदेश के मुताबिक जमेजय खंडूरी ने 1 जुलाई 2026 को ITBP में आमद दर्ज की थी। अब उन्हें बल की प्रशासनिक एवं सामरिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत मुख्यालय, उत्तर-पश्चिम फ्रंटियर, ITBP में फ्रंटियर महानिरीक्षक पदस्थ किया गया है।

उत्तराखंड कैडर के इस अधिकारी के कंधों पर अब कश्मीर, लद्दाख और पंजाब से जुड़ी संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। उनकी नई तैनाती को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में अहम जिम्मेदारी के तौर पर देखा जा रहा है।