DOON MIRROR की खबर का असर: पुलिस मुख्यालय जागा, 5 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक !!

DOON MIRROR द्वारा हाल ही में प्रकाशित खबर में पुलिस मुख्यालय में लंबित पदोन्नतियों और प्रशासनिक सुस्ती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। खबर के बाद पुलिस मुख्यालय हरकत में आया और पांच उपनिरीक्षकों को निरीक्षक (Inspector) पद पर पदोन्नत कर दिया गया।

निरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारी:

  1. हरीश सिंह अधिकारी
  2. मनमोहन सिंह
  3. स्वेता भट्ट
  4. सुशील चंद्र जोशी
  5. कुन्दन राम

गौरतलब है कि DOON MIRROR ने अपनी खबर में पुलिस मुख्यालय द्वारा लंबित पदोन्नतियों और रिक्त पदों पर समय से निर्णय नहीं लिए जाने का मुद्दा उठाया था। अब पांच अधिकारियों की पदोन्नति होने से विभाग में लंबे समय से प्रतीक्षित प्रक्रिया आगे बढ़ी है।

हालांकि, अभी भी कई पदोन्नतियां और नियुक्तियां लंबित हैं, जिन पर विभाग की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।