राजस्व परिषद में विभिन्न संवर्गों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द गति पकड़ने जा रही है। आगामी दिनों में कई कर्मचारियों को नायब तहसीलदार एवं एसडीएम के पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में 29 जून को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में चयन वर्ष 2022 एवं 2023 के 8 पदों के लिए संशोधित (Revised) डीपीसी संपन्न हुई। इसके तहत 8 रजिस्ट्रार कानूनगो को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
वहीं, आगामी दिनों में प्रस्तावित डीपीसी में 15 कानूनगो को भी नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति मिलने की संभावना है।
हालांकि, इस वर्ष आवश्यक सेवा-अहर्ता पूरी न होने के कारण कोई भी नायब तहसीलदार, तहसीलदार पद पर पदोन्नत नहीं हो सकेगा।
दूसरी ओर, नए चयन वर्ष के अंतर्गत अगस्त माह में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित कराई जाने वाली डीपीसी में बड़ी संख्या में तहसीलदारों को एसडीएम (डिप्टी कलेक्टर) पद पर पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, पिछले चयन वर्ष की लगभग 10 रिक्तियां अभी उपलब्ध हैं, जबकि नए चयन वर्ष में भी 5 से 6 अतिरिक्त पद रिक्त होने का अनुमान है। ऐसे में इस बार करीब 15 से 16 तहसीलदारों को एसडीएम पद पर पदोन्नति का लाभ मिल सकता है।

Editor

