मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित तबादला सूची जारी होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, सचिव स्तर पर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी चल रही है। कई बड़े और महत्वपूर्ण विभाग वर्तमान वरिष्ठ नौकरशाहों से वापस लेकर नए अधिकारियों को सौंपे जा सकते हैं।
इसी बीच उत्तराखंड कैडर की 2009 बैच की आईएएस अधिकारी ज्योति यादव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से राज्य कैडर में वापस लौट आई हैं और उन्हें सचिव स्तर पर अहम जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री स्तर पर होना है और तबादला सूची जारी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Editor

