ऊर्जा निगमों को मिले नए स्थायी मुखिया, MD पद पर यह बड़ा नाम फिर हुआ विराजमान !!

उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों में लंबे समय से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया के बीच सरकार ने दो प्रमुख निगमों को नए प्रबंध निदेशक (एमडी) दे दिए हैं। पीसी ध्यानी को उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और ए.के सिंह को उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने बुधवार को एमडी पद के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद देर शाम दोनों नामों पर अंतिम मुहर लगा दी गई।

पीसी ध्यानी इससे पहले पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। वहीं, फिलहाल पिटकुल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट के पास ही बना रहेगा। पिटकुल के नियमित एमडी पद के लिए अभी साक्षात्कार नहीं हुए हैं, जिसके चलते इस पद पर नियुक्ति फिलहाल लंबित है।