उत्तराखंड वक्फ अधिकरणों (ट्रिब्यूनल) में नए सदस्यों की नियुक्ति, शासन ने जारी की अधिसूचना !!

उत्तराखंड शासन के अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग ने राज्य के गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के वक्फ अधिकरणों (Waqf Tribunals) में रिक्त पदों को भरने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। शासन ने आज इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

  • गढ़वाल मंडल (देहरादून): नदीम जैदी (पुत्र मेहताब अली जैदी) को वक्फ अधिकरण, गढ़वाल मंडल में ‘द्वितीय सदस्य‘ के रूप में नामित किया गया है।
  • कुमाऊं मंडल (हल्द्वानी): तमन्ना हनीफ (पुत्री स्व. मोहम्मद हनीफ) को वक्फ अधिकरण, कुमाऊं मंडल, जनपद नैनीताल में ‘द्वितीय सदस्य’ के पद पर नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार, इन दोनों सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से 03 वर्ष के लिए होगा। हालांकि, यदि इस बीच ‘वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025′ के अंतर्गत नए वक्फ बोर्ड नियम प्रख्यापित हो जाते हैं, तो इनका कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा