उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती के सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार अब 31 मार्च 2026 के बजाय 30 मार्च 2026 (सोमवार) को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय पूर्व की भांति खुले रहेंगे। यह संशोधन पूर्व में जारी अवकाश सूची में आंशिक परिवर्तन के रूप में किया गया है, जबकि अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।


Editor

