DM पद से हटने के बाद राज्य में कार्यरत नहीं रहना चाहता यह IAS अधिकारी, अभी से किया केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन !!

उत्तराखंड कैडर के दो IAS अधिकारियों ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की इच्छा जताई है। उनमें से एक सवीन बंसल है तो दूसरी वंदना सिंह। दोनों ने ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु आवेदन किया है। फिलहाल राज्य सरकार ने इन्हें NOC नहीं दी है लेकिन इस क्रम में पत्रावली शासन स्तर पर गतिमान है। उल्लेखनीय है कि दोनों ने ही अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर ही अगले कुछ वर्ष कार्यरत रहने की इच्छा जताई है। आगामी दिनों में देखना होगा कि ऊंठ किस करवट बैठता है।