उत्तराखंड कैडर के 2007 बैच के IAS अधिकारी दीपेंद्र चौधरी आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके पास अभी सचिव सैनिक कल्याण एवं मानवाधिकार आयोग में सचिव पद की जिम्मेदारी थी। अब यह दोनों कुर्सियां रिक्त हो गई। जिनपर जल्द तैनाती हो सकती है।
इसके अतिरिक्त जनपद हरिद्वार में ADM पद पर तैनात दीपेंद्र नेगी भी इसी माह यानी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनके जगह भी शासन किसी अन्य को वहां तैनात करेगा।
इन दोनों प्रकरणों के साथ साथ होली के बाद जिलाधिकारी देहरादून पद पर बदलाव भी देखने को मिल सकता है वंही ADM देहरादून, GM गढ़वाल मंडल विकास निगम व GM परिवहन निगम की रिक्त पड़ी कुर्सियां पर भी कुछ वारिसों को बैठाया जा सकता है। जब यह बदलाव किए जाएंगे तो संभावना यह भी जताई जा रही है कि इन पदों से हटकर कुछ अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Editor

