राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में युवक की गोली मारकर हत्या, वंही पटेलनगर क्षेत्र में मिली एक अज्ञात लाश !!

राजधानी के वीवीआईपी क्षेत्र राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहे विक्रम शर्मा नामक युवक की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज से मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मॉल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
घटना के बाद से राजपुर रोड क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

वंही चंद्रमणि श्मशान घाट के पास गंदे नाले में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।