इस IAS अधिकारी को मिला निदेशक ऑडिट का प्रभार !!

उत्तराखंड शासन ने अब निदेशक ऑडिट का प्रभार IAS अधिकारी आलोक पांडेय को दे दिया है वह वर्तमान पदभार CEO PMGSY, निदेशक ITDA व अपर सचिव IT के साथ साथ यह जिम्मेदारी देखते रहेंगे।

आपको बता दें कि इससे पूर्व निदेशक ऑडिट की कुर्सी पर एक ऐसे अधिकारी को तैनात कर दिया गया था जो इस वक्त शासन में न तो अपर सचिव बनने की अहर्ता पूरी करता है न ही निदेशक ऑडिट, जब इस प्रकरण को आपके अपने DOON MIRROR ने उठाया तो 24 घण्टे के भीतर ही उक्त अधिकारी को निदेशक ऑडिट के पद से हटा दिया गया था।