उत्तराखंड सरकार ने सतर्कता समिति के रिपोर्ट के आधार पर 3 के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने पर अनुमति दी है। वंही एक के खिलाफ प्रयाप्त तथ्य न मिलने के उपरांत आय से अधिक संपत्ति की जांच खत्म करने का भी निर्णय लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार ने UKPSC के पूर्व मेम्बर जय देव सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में विजिलेंस द्वारा एकत्रित किये गए सबूतों के आधार पर अब मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी है।
इसके अतिरिक्त सतर्कता समिति एवं राज्य सरकार ने रंगे हाथ घूंस लेते हुए पकड़े गए पुलिस विभाग के दरोगा देवेश खुगसाल एवं श्रम विभाग में कार्यरत प्रशासन अधिकारी नवाब सिंह के खिलाफ भी आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में विजिलेंस द्वारा एकत्रित किये गए सबूतों के आधार पर अब मुकदमा दर्ज करने की अनुमति दी है।
वंही सतर्कता समिति ने आय से अधिक संपत्ति के प्रकरण में पर्याप्त तथ्य व सबूत न मिलने के उपरांत कर विभाग की अधिकारी स्मिता भास्कर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की कार्यवाही खत्म करने का निर्णय लिया है।

Editor

