उत्तराखंड पुलिस महकमे में एक OSD (विशेष कार्य अधिकारी) तैनाय करने पर शासन स्तर पर प्रक्रिया गतिमान है। जिसको लेकर मुख्य सचिव से लेकर विभागीय सचिव तक कई दौर की बैठकें हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महकमे के काबिल व होनहार पुलिस अधिकारी रहे स्वर्गीय IPS केवल खुराना की पत्नी टिया खुराना को पुलिस महकमे में बतौर OSD (कल्याण) के निःसंवर्गीय पद पर सेवायोजन के तहत तैनात करने शासन स्तर पर पत्रावली गतिमान है।
ग्रेड वेतमान को लेकर पेंच फंसा
पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार टिया खुराना को 5400 ग्रेड पे (राजपत्रित पद) के निःसंवर्गीय पद पर सेवायोजन के तहत तैनात करने का उल्लेख है। उक्त पत्रावली में वित्त विभाग द्वारा यह परामर्श दिया गया है कि “उत्तराखण्ड राज्य हेतु निर्धारित नियमावली के प्रविधार अनुसार मात्र समूह ‘घ’ अथवा समूह ‘ग’ के कनिष्ठ सहायक या समकक्ष के पद पर सेवायोजन प्रदान किये जाने की व्यवस्था निर्धारित है”
जिस कारण से फिलहाल 5400 ग्रेड पे (राजपत्रित पद) पर उक्त तैनाती होने में पेंच फस सा गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पुलिस महकमे के साथ साथ अन्य विभागों में अभी तक मृतक आश्रितों को सेवायोजन सिर्फ समूह ‘घ’ व ‘ग’ में ही दी गयी है।
हाल ही में उक्त प्रकरण पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक भी आहूत हुई की गई थी, जिसमे कार्मिक की सेवायोजन नियमावली का परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। अब आगामी दिनों में देखना होगा कि इस प्रकरण में ऊंठ किस ओर बैठता है।

Editor