उत्तराखंड कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रह्लाद नारायण मीणा भी अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। गृह मंत्रालय ने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिया है।
मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) के पद पर तैनाती दी गई है। बता दें कि उनकी पत्नी प्रीति प्रियदर्शिनी भी इस वक्त प्रतिनियुक्ति में DIG ITBP के पद पर दिल्ली में तैनात है।

आदेश के मुताबिक उनकी प्रतिनियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पांच वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगी। गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड सरकार से उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने को कहा है, ताकि वह केंद्र में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

Editor

