मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पर टिकी है पुलिसकर्मियों व उनके परिवारजनों की निगाहें !!
कुछ माह पूर्व विधायक रहते हुए ग्रेड पे निस्तारण को लेकर लिख चुके हैं पत्र !!
मुख्यमंत्री बनने से 2 महीने पहले विधायक रहते हुए पुष्कर सिंह धामी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री को ग्रेड पे मामले को लेकर पत्र लिखा था !!

पुलिस महकमे में 20 साल से सेवारत पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे 4600 से घटाकर 2800 करने मामले में खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने 16 मई को तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखा था !!
इस कारण अब पुलिसकर्मियों को उम्मीद है कि ग्रेड पे विसंगति जल्द दूर होगी !!
अब देखना होगा कि उस वक्त मुख्यमंत्री को चिट्टी लिख इस मामले में पुलिसकर्मियों को समर्थन देने वाले पुष्कर सिंह धामी पुलिस ग्रेड पे विसंगति को कब तक दूर कर पाएंगे !!

Editor in Chief