उत्तराखंड शासन द्वारा विभिन्न परिषदों में 16 नए सदस्यों की नियुक्ति
उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा राज्य की विभिन्न परिषदों में नए दायित्वों की घोषणा की गई है। इसके तहत विभिन्न जनपदों के कुल 16 महानुभावों को संबंधित परिषदों में “सदस्य” के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन सभी नामित सदस्यों के कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि आदि के संबंध में संबंधित प्रादेशिक व प्रशासनिक विभागों द्वारा पृथक से आदेश निर्गत किए जाएंगे।
उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक हुनर परिषद (सदस्य)
- ओमकार जैन, हरिद्वार
- गजाला कमाल, नैनीताल
- हरलोक सिंह नामधारी, ऊधमसिंह नगर
- सीमा कौर, ऊधमसिंह नगर
- रमेश सिंह, ऊधमसिंह नगर
- महेन्द्र सिंह, ऊधमसिंह नगर
- मनजीत सिंह बिट्टा, ऊधमसिंह नगर
- जगजीत सिंह मल्ली, ऊधमसिंह नगर
- खालिद हसन उर्फ आजाद, देहरादून
उत्तराखण्ड जनजाति सलाहकार परिषद (सदस्य)
- पुष्कर सिंह, ऊधमसिंह नगर
- पदमेन्द्र सिंह कुंवर, रुद्रप्रयाग
- अनुराधा, देहरादून
- धामी लाल कोषवाल, देहरादून
उत्तराखण्ड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद (सदस्य)
- सरोजनी सेमवाल, देहरादून
उत्तराखण्ड राज्य सहकारी परिषद (सदस्य)
- पुरुषोत्तम डोबाल, देहरादून
- अमरजीत सिंह, ऊधमसिंह नगर

