कहीं लिख लीजिए उत्तराखंड पुलिस का यह महत्त्वपूर्ण नंबर !!

देश का पांचवा राज्य बना उत्तराखंड जिसने केंद्रीय गृह विभाग की गाइडलाइन्स का पालन कर, साइबर क्राइम के रोक थाम हेतु जारी किया हेल्पलाइन नंबर !!

सुरक्षा चक्र हेल्पलाइन 155260 का शुभारम्भ !!

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखंड पुलिस द्वारा संचालित हो रहा है यह नंबर !!

दिनाँक 17.06.2021 को ई-सुरक्षा चक्र हेल्पलाईन नम्बर 155260 का शुभारम्भ माननीय मुख्यमन्त्री तीरथ सिंह रावत जी द्वारा किया गया था !!

इस हेल्पलाईन नम्बर का उद्देश्य वित्तीय साईबर मामलों में पीड़ित को त्वरित कार्यवाही कर राहत दिलाना है। जिसकी कार्यप्रणाली में पीड़ित द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 155260 पर वित्तीय साईबर अपराध की सूचना दी जायेगी !!

तत्पश्चात ई-सुरक्षा चक्र कन्ट्रोल रुम द्वारा तत्काल इस सूचना को गृह मन्त्रालय के NCRP पोर्टल पर दर्ज कर दिया जायेगा। इसके उपरान्त समस्त बैंक, व़ॉलेट द्वारा पीड़ित की धनराशि बचाने हेतु प्रयास किया जायेगा। इस सूचना के अंकित होने के पश्चात गृह मन्त्रालय से पीड़ित को एक लिंक SMS के माध्यम से भेजा जायेगा। पीड़ित द्वारा इस लिंक पर क्लिक कर अपनी शिकायत 24 घण्टे के अन्दर NCRP पोर्टल पर पंजीकृत कराना आवश्यक है।

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तराखंड

इसके उपरान्त अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानों में शिकायत पोर्टल के माध्यम से सीधे प्राप्त हो जायेगी व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। इस सम्पूर्ण प्रक्रिया में प्रारम्भ में ही पीड़ित की धनराशि बचाने हेतु पुलिस का एक प्रयास है !!