सचिवालय में अनुभाग अधिकारियों और समीक्षा अधिकारियों के तबादले !!

उत्तराखण्ड शासन के सचिवालय प्रशासन ने अनुभाग अधिकारियों और समीक्षा अधिकारियों के तबादले/तैनाती के आदेश जारी किए।

आदेशों के अनुसार:

  • रमेश जोशी (अनुभाग अधिकारी): 30 सितम्बर के पूर्व आदेश को निरस्त करते हुए अब माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-02 में तैनात किए गए। पूर्व आदेश में उन्हें न्याय अनुभाग-02 भेजा गया था।
  • वन्दना असवाल (अनुभाग अधिकारी): पर्यटन अनुभाग-02 से स्थानान्तरित कर न्याय अनुभाग-02 में तैनात।
  • विनीता शिवराज पंवार (अनुभाग अधिकारी): गृह अनुभाग-04 से स्थानान्तरित कर पर्यटन अनुभाग-02 में तैनात।
  • समीक्षा अधिकारी: कुन्दन सिंह भण्डारी को मुख्यमंत्री कार्यालय अनुभाग-04 से गृह अनुभाग-04 में और  राकेश कुमार को श्रम अनुभाग से गृह अनुभाग-05 में अनुभाग अधिकारी के रिक्त पदों के सापेक्ष तैनात किया गया।