नगर निगम देहरादून के मोबाइल ऐप से घर बैठे मिल रही यह सुविधाएं !!

आम जनता घर बैठे मोबाइल ऐप से अपनी समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कर सके और उनका जल्द से जल्द समाधान हो, इसके लिए नगर निगम ने एक अक्तूबर को शिकायत निवारण ऐप की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया था। निगम की ऐप डाउनलोड कर लोग शिकायतें दर्ज करने लगे हैं। ऐप को लेकर लोगों में उत्साह नजर आने लगा है।

दस दिन में 78 लोगों ने दर्ज की शिकायतें प्ले स्टोर पर नगर निगम देहरादून कम्प्यूटर केंद्र के नाम से मौजूद इस ऐप से दस दिन में करीब 78 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 45 का निस्तारण हो चुका है। सबसे ज्यादा 38 शिकायतें स्ट्रीट लाइट और 13 शिकायतें सफाई को लेकर की गई हैं। बाकी शिकायतें पशुओं से संबंधित, टैक्स और निर्माण से संबंधित हैं।

ऐप से मिलेंगी ये सेवाएं

समस्या और शिकायत दर्ज कर सकते हैं, ऐप से हाउस टैक्स भी जमा करवा सकेंगे, स्ट्रीट लाइट की शिकायत, सफाई संबंधित शिकायत, संपत्ति नामांतरण को आवेदन कर सकेंगे, अपने पालतु श्वानपशु का पंजीकरण करवा सकते हैं, डेयरी संचालक डेयरियों का पंजीकरण करवा सकते हैं, कार्य के आधार पर लोग फीडबेक भी दे सकते हैं।