आगामी दिनों में 7 PPS अधिकारी तो जुलाई में 28 PPS होंगे पदोन्नत, अगले चयन वर्ष में महकमे को मिलेंगे 13 Ad.SP व 11 DySP !!

पुलिस महकमे में आने वाले समय में बम्पर पदोन्नति होने जा रही है। एक तरफ पुलिस मुख्यालय स्तर पर निरीक्षक से लेकर हेड कॉन्स्टेबल तक के रिक्त पड़े पदों के लिए DPC होने जा रही है, वंही शासन स्तर पर भी PPS अधिकारियों के लिए पदोन्नति हेतु होमवर्क शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार PPS कैडर में सृजित किये गए 10 हज़ार ग्रेड पे व 8900 ग्रेड के लिए बनाई गई नवीन सेवा नियमावली को मुख्यमंत्री की हरी झंडी मिल गयी है। जल्द ही आगामी कैबिनेट में इसको रख कर पास करवा दिया जाएगा। जिस क्रम में 8900 ग्रेड पर दो अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया जाएगा। बता दें कि फिलहाल 10 हज़ार ग्रेड पे के एक पद के लिए उत्तराखंड का कोई भी PPS अधिकारी 21 वर्ष की अहर्ता पूरी नहीं कर पा रहा है। जिस कारण से अभी इस पद पर कोई भी पदोन्नत नहीं होगा।

बात करें आगामी एक माह के भीतर होने वाले प्रोमोशन की तो आगामी एक माह में होने जा रही डीपीसी के उपरांत कुल 7 PPS अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ मिलने जा रहा है। जिस क्रम में 8900 ग्रेड पे पर सुरजीत पंवार व शाह जहान अंसारी तो 8700 ग्रेड पे पर स्वतंत्र कुमार व मनोज कत्याल प्रोमोट हो जाएंगे। 8700 ग्रेड पे पर आते ही स्वतंत्र कुमार व मनोज कत्याल अपने कंधों पर अशोक स्तंभ के साथ एक सितारा लगाने के हकदार हो जाएंगे।

साथ ही साथ PPS अधिकारी राजन सिंह व राकेश चंद देवली भी रिक्ति के सापेक्ष आज से एक माह के भीतर ही 7600 ग्रेड पे पर पदोन्नत कर दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ज्येष्ट उपाधीक्षक स्तर में चंदन सिंह बिष्ट के सेवानिवृत्त होने के उपरांत रिक्त हुए पद पर प्रमोद शाह को पदोन्नत करते हुए सीनियर स्केल भी इसी बार दिया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस चयन वर्ष में कोई भी ज्येष्ट उपाधीक्षक, रिक्ति होने के बावजूद एडिशनल SP रैंक पर पदोन्नत नहीं हो पाएगा। इसके पीछे की वजह अहर्ता पूरी न होनी बताई जा रही है। आपको बता दें कि एडिशनल SP (6600 ग्रेड) पर पदोन्नति के लिए 7 वर्ष की PPS सेवा होनी अनिवार्य है जोकि अभी कोई भी ज्येष्ट CO पूरी नहीं कर पा रहा है। जिस क्रम में अब जुलाई माह में ही अहर्ता पूरी कर रहे 2017 बैच के CO एडिशनल SP बन पाएंगे।

जुलाई माह में होंगे बम्पर पदोन्नति एवं तबादले

बात करें जुलाई माह में होने जा रहे प्रोमोशन की तो उस वक्त राकेश चंद देवली के रिटायर होने के उपरांत रिक्ति के सापेक्ष चक्रधर अंथवाल को 7600 ग्रेड पर पदोन्नत किया जा सकता है।

साथ ही साथ जुलाई माह में अहर्ता पूरी कर रहे 2017 बैच के 13 उपाधीक्षकों को भी DPC के बाद एडिशनल SP बनने का मौका मिला जाएगा। रिक्ति के सापेक्ष निम्मलिखित यह 13 नाम जुलाई के इर्दगिर्द अपने कंधों पर अशोक स्तंभ लगाने के हकदार हो जाएंगे।

  1. शान्तनु पराशर
  2. आशीष भारद्वाज
  3. पल्लवी त्यागी
  4. अंकुश मिश्रा
  5. विवेक कुमार
  6. नरेंद्र पंत
  7. अनुषा बडोला
  8. दीपशिखा अग्रवाल
  9. पूर्णिमा गर्ग
  10. जूही मनराल
  11. अविनाश वर्मा
  12. दीपक सिंह
  13. अमित कुमार

उपर्युक्त 13 पदोन्नति के बाद व ज्येष्ट उपाधीक्षक अनिल जोशी के रिटायमेंट (जून माह) के उपरांत व डीपीसी के आहूत होने के बाद कुल 14 उपाधीक्षक, सीनियर यानी ज्येष्ट स्केल 6600 पर आ जाएंगे। जिनके नाम इस प्रकार है –

  1. अंकित कंडारी
  2. नीरज सेमवाल
  3. बलजीत सिंह भाकुनी
  4. सुमित पाण्डे
  5. नितिन लोहानी
  6. अभिनय चौधरी
  7. परवेज अली
  8. विभा दीक्षित
  9. अस्मिता ममगाईं
  10. रीना
  11. ओसिन जोशी
  12. विमल प्रसाद
  13. विमल रावत
  14. हर्ष वर्धनी सुमन

इन सभी पदोन्नति होने के उपरांत व सेवानिवृत्त होने के कारण अगले चयन वर्ष के लिए उपाधीक्षक पदोन्नति कोटे के कई पद रिक्त हो रहे हैं जिनका आंकड़ा इस प्रकार है-

प्रमोद शाह, बलजीत सिंह भाकुनी व विमल प्रसाद के ज्येष्ट उपाधीक्षक में पदोन्नति होने के कारण 2 सीट CO सिविल पुलिस की तो एक कुर्सी अभिसूचना की रिक्त हो जाएगी।

वंही अगले चयन वर्ष में सेवानिवृत्त हो रहे CO की बात करें तो कुल 8 उपाधीक्षक अगले चयन वर्ष में सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं – अनिल मनराल (नागरिक पुलिस कोटा), नवीन सेमवाल (नागरिक पुलिस कोटा), संजय पांडे (नागरिक पुलिस कोटा), जीतो कंबोज (नागरिक पुलिस कोटा), राजेन्द्र सिंह रावत (नागरिक पुलिस कोटा), प्रबोध घिलड़ियाल (रिजर्व पुलिस कोटा), संजय गर्ब्याल ( नागरिक पुलिस कोटा), राकेश रावत (नागरिक पुलिस कोटा)

इस हिसाब से अभिसूचना विभाग व PAC से अगले चयन वर्ष में सिर्फ एक एक इंसपेक्टर ही CO बनेगा व नागरिक पुलिस से 9 इंस्पेक्टर अगले चयन वर्ष में उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। जिनके नाम इस प्रकार से हैं –

LIU कोटा से यह इंस्पेक्टर बनेगा अगले चयन वर्ष में CO –

● संतोष कुमार बगडवाल

PAC कोटे से यह निरीक्षक इंस्पेक्टर बनेगा CO –

● वेद प्रकाश

नागरिक पुलिस से यह 9 इंस्पेक्टर बनेंगे अगले चयन वर्ष में CO –

  1. चंद्र मोहन
  2. भावना कैंथोला
  3. होशियार सिंह
  4. देवेंद्र सिंह
  5. चंचल शर्मा
  6. अंजना नेगी
  7. उमेश कुमार मलिक
  8. नदीम अतहर
  9. राजेश शाह