आज सुबह तकरीबन 4:00 बजे दमकल विभाग को राजपुर रोड स्थित एलोरास बेकरी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद दमकल विभाग में चुस्ती दिखाते हुए फौरन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया !!
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/04/img_20220430_1455127984582867887736893.jpg)
आग शहर की प्रसिद्ध एलोरास बेकरी में लगी थी, बडी बेकरी होने की वजह से मौके पर काफी भरे हुए सिलेंडर रखे हुए थे !!
सिलेंडर आग ना पकड़ ले इसके लिए दमकल कर्मियों द्वारा सबसे पहले सिलेंडरों को वहां से हटाया गया !!
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/04/fb_img_16512956688307585373157679744547-1024x461.jpg)
आपको बता दें कि 6 फायर टेन्डर द्वारा आग पर काबू पाया गया !!
वंही आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor