देहरादून में रैली कर दिल्ली लौटते ही अरविंद केजरीवाल हुए कोरोना पोसिटिव !!

देहरादून में चुनाव रैली को संबोधित करने के अगले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

आज उन्होंने यह जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच और आइसोलेशन में जाने की अपील की है।

वहीं केजरीवाल के कोरोना संक्रमित आने से बाद से दिल्ली से देहरादून तक हड़कंप मच गया है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल देहरादून में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था। इतना ही नहीं अपने संबोधन को बीच में वह कई बार खांसते हुए भी नजर आए।