मुख्य सचिव आनंद वर्धन से हटाया गया यह प्रभार, मीनाक्षी सुंदरम को मिली जिम्मेदारी !!

कल जारी तबादला सूची के क्रम में एक और अहम आदेश जारी हुआ है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन के पास अब तक यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार था। शासन ने यह जिम्मेदारी उनसे हटाकर प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंप दी है। मीनाक्षी सुंदरम अब अपने वर्तमान दायित्वों के साथ तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।