चुनाव के मद्देनजर तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

पुलिस मुख्यालय ने चुनावी तैयारियों के मद्देनजर तीन पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए हैं। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में ऐसे पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, जिन्होंने संबंधित जनपद में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है अथवा पिछला चुनाव भी उसी जनपद में संपन्न कराया था।