उत्तराखंड का एक और IPS अधिकारी जाएगा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CBI, MHA ने जारी किया आदेश !!

उत्तराखंड कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर प्रतिनियुक्ति देने की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 19 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए होगी। उत्तराखंड शासन से उन्हें पत्र जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया गया है।

आपको बता दें कि 1 जनवरी को तृप्ति भट्ट राज्य व केंद्र (प्रतिनियुक्ति पर) में DIG पद पर भी पदोन्नत हो जाएगी। उसके अतिरिक्त 2009 बैच की आईपीएस अधिकारी पी रेणुका भी बतौर प्रतिनियुक्ति CBI में अपनी सेवाएं दे रही है।