पदोन्नति कोटे से उत्तराखंड को मिलेंगे करीब 8 नए SDM, स्थायीकरण के बाद अब DPC का इंतजार !!

उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति कोटे से राज्य को जल्द ही 8 नए उपजिलाधिकारियों (SDM) मिलने की राह साफ होती नजर आ रही है। परिषद की ओर से संबंधित तहसीलदारों के स्थायीकरण के आदेश जारी किए जाने के बाद अब इन अधिकारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) का इंतजार है।

स्थायीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब पदोन्नति की अगली महत्वपूर्ण कड़ी DPC होगी। DPC में पदोन्नति पर मुहर लगने के बाद इन तहसीलदारों को SDM के पद पर पदोन्नत किया जा सकेगा।


रिक्ति के अनुसार पदोन्नति कोटे में तहसीलदार से SDM बनने वाले अधिकारियों में तान्या राजवार, पंकज चंदोला, पूजा शर्मा, तितिक्षा जोशी, प्रदीप नेगी, कुलदीप पाण्डे, साक्षी उपाध्याय व दलीप सिंह  शामिल हैं।

अब निगाहें DPC पर टिकी हैं। स्थायीकरण का आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक महकमे में चर्चा तेज है कि DPC की बैठक कब होती है और इसके बाद इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में SDM के रूप में नई जिम्मेदारी कब मिलती है।