इस पूर्व IAS अधिकारी व इस पूर्व जिला जज को बनाया गया मानवाधिकार आयोग में सदस्य !!

उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग में दो नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश सरकार ने पूर्व IAS अधिकारी हरिचंद सेमवाल और पूर्व जिला जज प्रेम सिंह खिमाल को आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।

दोनों अधिकारियों के प्रशासनिक एवं न्यायिक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरिचंद सेमवाल प्रशासनिक सेवा में रहते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जबकि प्रेम सिंह खिमाल न्यायिक सेवा में जिला जज के पद पर कार्य कर चुके हैं।