देहरादून में हीट वेव का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, DM देहरादून ने जारी किए आदेश !!

जनपद में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी/जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।