राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आ रही हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दून में तैयारियां तेज हो गई हैं। लोक निर्माण विभाग जहां सड़कों की मरम्मत करवाने में जुट गया है। दूसरी ओर, बाकी विभागों को भी शासन और जिला प्रशासन के स्तर से जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे से पहले सड़कों को दुरुस्त करवाया जा रहा है। शहर की सड़कों के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य करवाया जा रहा है। वन विभाग के कर्मचारी द् प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड स्टेट स्थित आशियाना के आसपास शुक्रवार दोपहर पेड़ों की लॉपिंग करते नजर आए। इधर, जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि दून नगर निगम को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Editor