शनिवार को वीआईपी ड्यूटी से पूर्व परमार्थ निकेतन आश्रम में चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 250 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी।
रविवार सुबह इनमें सात पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले।ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन आश्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन को लेकर वीआईपी ड्यूटी पर आए सात पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटव मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/11/20211128_2022044212758270849498339-1024x682.jpg)
आनन फानन में सभी पुलिसकर्मियों को अपने जिलों में वापस भेज दिया गया। सभी को अगले 14 दिन तक होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/11/img-20211128-wa0043937757253910922405.jpg)
गनीमत यह रही कि इनमें से कोई भी पुलिसकर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था।
यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों में चमोली के दो, रुद्रप्रयाग के दो, देहरादून के दो और पौड़ी का एक पुलिसकर्मी शामिल है।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/11/img-20211128-wa00404777316106059195359.jpg)
कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए कई पुलिसकर्मी और आश्रम के कर्मचारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान मौजूद थे। ऐसे में अगर कोई पुलिसकर्मी या कर्मचारी संक्रमित पाया जाता है तो बड़े स्तर पर संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। कार्यक्रम में राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2021/11/img_20211116_1215583474125687100975100-768x1024.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor