मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कर दिया इन 3 मंत्रियों का प्रमोशन !!

पिछली तीरथ सरकार में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 12 सदस्य थे , जिंसमे से 9 सदस्य कैबिनेट मंत्री स्तर के थे व 3 सदस्य राज्य (स्वंत्र प्रभार) स्तर के मंत्री थे !!

लेकिन पुष्कर सरकार में मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 12 सदस्य हैं , जिंसमे से सभी 12 सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री स्तर की शपथ ली है !!

जी हां पुष्कर सरकार में सभी मंत्री कैबिनेट स्तर के हैं

पूर्व सरकार में राज्य मंत्री रहे धन सिंह रावत, रेखा आर्य , स्वामी यतीश्वरानंद का इस सरकार में प्रोमोशन हो गया है !!

इन सभी मंत्रियो ने कल शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री स्तर की शपथ ली है !!

माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए इन 3 मंत्रियों का प्रोमोशन किया गया है जिससे विकास कार्यों में गति मिल सके !!