इन राज्यों के बदले गए राज्यपाल

इन राज्यों के बदले गए राज्यपाल !!

नवनियुक्त –

राष्ट्रपति ने ◆ थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल, ◆ हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, ◆ मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और ◆ राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है !!

स्थानांतरण –

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा का राज्यपाल, ● हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल, ● त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल ● हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है !!

कैबिनेट विस्तार से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है !!

केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है !! इस खबर से साफ हो गया है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार में बेहद तेजी से काम हो रहा है !! कहा जा रहा है कि अभी इस तरह के और फैसले भी हो सकते हैं !!