देहरादून में खुला उत्तराखंड का पहला हाई ऑक्टेन पेट्रोल पम्प, इस पेट्रोल की कीमत जानकर आप भी हैरत में पढ़ जाएंगे !!

दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और नोएडा जैसे शहरों की तरह अब देहरादून में भी हाई ऑक्टेन पेट्रोल उपलब्ध रहेगा। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने राजधानी देहरादून में पहला ऑक्टेन 100 पेट्रोल पंप का शुभारंभ कर दिया है।

लग्जरी कारों के लिए यह उत्तराखंड का पहला हाई ऑक्टेन-100 पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप में 180 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल मिलेगा।

आपको बता दें कि यह पेट्रोल पंप कैनाल रोड पर स्थित है

उत्तराखंड में 100 ऑक्टेन की उपलब्धता के साथ उच्च तकनीक लग्जरी कार और बाइक स्वामी अब आसानी से ड्राइविंग के जूनून को बढ़ा सकते हैं। उत्तराखंड में लग्जरी कार की बढ़ती डिमांड के कारण ही यह पंप खोला गया है।

इसे हाई ऑक्टेन फ्यूल के नाम से भी जाना जाता है। वाहन के इंजन को नॉक से बचाने में पेट्रोल की क्षमता की जो रेटिंग होती है, उसे ऑक्टेन रेटिंग के तौर पर समझा जाता है। सुपर प्रीमियम ऑक्टेन 100 पेट्रोल को हाई परफाॅर्मेंस वाले वाहनों में प्रयोग किये जाने की सलाह दी जाती है।

इससे प्रीमेच्योर इग्निशन समस्या से बचा जा सकता है। बीएस 6 वाहनों के लिये उपयुक्त बताया जाता है। ऑक्टेन रेटिंग ईंधन की स्थिरता का मानक हैं। यह नॉक (टकराव) से बचाव की ईंधन की क्षमता का मानक है। जब इंजन के सिलेंडर में ईंधन पहले ही प्रज्वलित हो जाता है, तो इसे नॉक कहा जाता है। यह प्रभाव को कम करता है और इससे इंजन को नुकसान हो सकता है।

ऑक्टेन संख्या जितनी अधिक होती है, उतना ही पेट्रोल नॉक को रोकने में सक्षम होता है। दुनिया भर में 100 ऑक्टेन पेट्रोल का लक्जरी वाहनों के लिये उत्कृष्ट बाजार है। यह केवल छह देशों अमेरिका, जर्मनी, यूनान, इंडोनेशिया, मलेशिया और इजरायल में उपलब्ध है।