आज थाना डालनवाला जनपद देहरादून के कर्मचारी कॉन्स्टेबल ईश कुमार, कॉन्स्टेबल मनोज व PRD जवान चंदन सिंह को सूचना मिली कि रायपुर रोड सर्वे चौक से आगे एक व्यक्ति गंदे नाले में गिरा है, जो डूब रहा है तथा जिसे कोई बाहर नहीं निकाल पा रहा है।
जिस पर चीता कर्मचारी मौके पर गए और उस व्यक्ति को गंदे नाले से बाहर निकाला तथा उसे प्राथमिक चिकित्सा देते हुए उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि अगर 2 मिनट की देरी हो जाती तो यह व्यक्ति मर सकता था।
चीता कर्मचारियों द्वारा तत्परता से किए गए कार्य से उक्त व्यक्ति की जान बच सकी। उक्त संपूर्ण घटना करणपुर चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220831-WA0046-1024x768.jpg)
![](https://doonmirror.com/wp-content/uploads/2023/12/img_20231216_0054363845324959441780354.jpg)
Editor