सरकारी स्कूलों में दो समाचार पत्र लगाने अनिवार्य, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगी मदद !!

अब सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के पढ़ने के लिए दो दैनिक समाचार पत्र लगाने होंगे। सीईओ प्रदीप रावत ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों में कहा गया है छात्र छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समाचार पत्र काफी उपयोगी साबित होते हैं। लेकिन सरकारी स्कूलों में ज्यादातर साधन विहीन और जरूरतमंद बच्चे हैं। जिनके लिए घरों में समाचार पत्र उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में उन बच्चों को रोजाना समसामयिक जानकारी व अन्य घटनाक्रमों की जानकारी के लिए समाचार पत्र स्कूलों में उपलब्ध हो जाएं तो उनका काफी लाभ होगा।। जिसकी व्यवस्था सभी स्कूलों में और पुस्तकालय में करवाई जाए।