उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद विभिन्न बोर्डों, आयोगों व परिषदों में दायित्वधारियों की नियुक्तियां घोषित कर दी हैं। जारी सूची के अनुसार दिनेश अग्रवाल को सलाहकार, सेतु आयोग बनाया गया है। वहीं कप्तान गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अभिषेक शाही को गोरखा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष, शमशेर सिंह बिष्ट को उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण परिषद में दायित्व दिया गया है। ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित दायित्व में उपाध्यक्ष तथा अनुपमा वालिया को माटी कला बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वंही जोत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्र सेवा परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Editor
