विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री धामी ने मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपी अहम जिम्मेदारी !!

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 27 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होने वाले पांचवीं विधानसभा के वर्ष 2026 के सत्र के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री की ओर से जारी पत्र के अनुसार, मंत्री सुबोध उनियाल को मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के कार्यों के साथ-साथ समस्त विधायी एवं संसदीय कार्यों के लिए प्राधिकृत किया गया है।