मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए 7 राजकीय जूनियर हाईस्कूलों को हाईस्कूल और 35 राजकीय हाईस्कूलों को इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही इन विद्यालयों के लिए 448 नए पदों के सृजन को भी हरी झंडी मिल गई है।
शासनादेश के अनुसार उच्चीकृत विद्यालयों में 63 पद हाईस्कूल स्तर और 385 पद इंटर कॉलेज स्तर के लिए होंगे। सरकार के इस फैसले से पर्वतीय समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर आगे की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
वहीं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली, पिथौरागढ़ को भी इंटर स्तर पर उच्चीकृत किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।






Editor

